Home उत्तर प्रदेश अभाविप को मिला नया नेतृत्व, वेदांशी सिंह बनीं जिला संयोजक, अक्षय त्रिपाठी...

अभाविप को मिला नया नेतृत्व, वेदांशी सिंह बनीं जिला संयोजक, अक्षय त्रिपाठी बने विभाग संयोजक

FATEHPUR NEWS: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कानपुर प्रांत के चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग के समापन के साथ ही फतेहपुर को नया संगठनात्मक नेतृत्व मिला। कानपुर स्थित पीएसआईटी परिसर में आयोजित समापन सत्र के दौरान परिषद के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। घोषित नई कार्यकारिणी में वेदांशी सिंह को फतेहपुर का जिला संयोजक तथा अक्षय त्रिपाठी को विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं आकांक्षा शर्मा को विभाग छात्रा प्रमुख, पुनीत तिवारी को जिला प्रमुख तथा अंशिका शुक्ला को जिला छात्रा प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा जयंत सिंह को फतेहपुर तहसील प्रमुख, प्रतीक शुक्ला को तहसील संयोजक, सनी सिंह को खागा तहसील प्रमुख, सुमित मिश्रा को खागा तहसील संयोजक, रन्नो गुप्ता को बिंदकी तहसील प्रमुख तथा देवेंद्र सोनी को बिंदकी तहसील संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग में व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक कार्यपद्धति, नेतृत्व क्षमता के विकास तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी परिषद की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। समापन अवसर पर नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों ने छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में फतेहपुर जिला एवं विभाग में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के हितों और राष्ट्र निर्माण के अपने उद्देश्य को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।