Home उत्तर प्रदेश अब रिज़वान को मिलने लगी मदद, रोजगार का मिला आश्वासन

अब रिज़वान को मिलने लगी मदद, रोजगार का मिला आश्वासन

SAHARANPUR NEWS: अब तक जहाँ राजनीतिक और सामाजिक लोग केवल उनके घर जाकर फोटो खिंचवाने, पीठ थपथपाने और खोखले आश्वासन देने तक ही सीमित थे, वहीं अब वास्तविक मदद का सिलसिला भी शुरू हो गया है. सबसे पहले पहल की है बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रईस मलिक ,और,उनके बेटे आमिर मलिक ने । रिज़वान अहमद के परिवार को एक बंद लिफाफे के माध्यम से आर्थिक सहयोग दिया है। भले ही उसमें कितनी राशि दी गई है, यह सामने नहीं आया है, लेकिन यह कदम इस ओर इशारा करता है कि अब केवल दिखावटी हमदर्दी नहीं, बल्कि वास्तविक सहायता भी मिलने लगी हैयही नहीं, रईस मलिक ने रिज़वान अहमद को अपने फ़ार्म हाउस पर नौकरी देने का आश्वासन भी दिया है, जिससे उनके परिवार की आजीविका को स्थायी सहारा मिल सके गौरतलब है कि हमारी खबर में यह तथ्य सामने लाया गया था कि रिजवान अहमद नफरत की राजनीति ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थीं। अब उम्मीद है कि अन्य राजनीतिक दलों के नेता और समाजसेवी संगठन भी आगे आएंगे और रिज़वान अहमद को आर्थिक व सामाजिक मजबूती देने में योगदान देंगे।इस मौके , पर,अशपा नेता फिरोज़,अहमद भावि प्रत्याशी जिला पंचायत मेहरबान मलिक हाजी खुर्शीद ,हकीम हसीब मलिक,कारी अबरार अहमद ,साजिद,मलिक अनवर मलिक गुलशेर मलिक आदि लोग मौजूद रहे