Home उत्तर प्रदेश अपराधियों पर मेहरबान है विंध्याचल पुलिस : पं. अवनीश मिश्र

अपराधियों पर मेहरबान है विंध्याचल पुलिस : पं. अवनीश मिश्र

विंध्याचल में अपराधियों पर कार्रवाई न होने से भय का माहौल

MIRZAPUR NEWS:  योगी आदित्यनाथ महाराज की आस्था वाली धार्मिक नगरी विंध्याचल में थाने के रिकॉर्ड में दर्ज छोटे-बड़े अपराधियों पर कार्रवाई न होने का मामला उठाया गया है।
पं. अवनीश मिश्र सभासद विंध्याचल पार्षद विंध्य विकास परिषद ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में शासन की मंशा के अनुरूप अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई है, लेकिन धार्मिक नगरी विंध्याचल इस कार्रवाई से अछूती क्यों है। उन्होंने कहा कि विंध्याचल थाने के रजिस्टर में कई बड़े और छोटे धाराओं के मुकदमों में वांछित तथा कई बार जिला बदल चुके अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके इस चरित्र से आम जनमानस में रोज-रोज भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि विंध्याचल पुलिस इन अपराधियों पर मेहरबान है और शासन की मंशा की अवहेलना कर रही है। पं. अवनीश मिश्र ने मांग की कि नवागत पुलिस अधीक्षक जनपद व धार्मिक नगरी विंध्याचल के नामचीन अपराधियों, थाने के रजिस्टर में दर्ज कई मामलों में वांछित तथा कई बार जिला बदल चुके अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं, जिससे आम जनमानस में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी होली पर्व और नवरात्र मेला को देखते हुए यदि इन अपराधियों पर समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उनके बढ़ते हौसलों के कारण आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के जीवन को खतरा हो सकता है।