Home उत्तर प्रदेश अपना दल (एस) की मीरजापुर की पांचों विधानसभाओं में हुई मासिक समीक्षा...

अपना दल (एस) की मीरजापुर की पांचों विधानसभाओं में हुई मासिक समीक्षा बैठक

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) अपना दल (एस) की मीरजापुर जनपद की पांचों विधानसभाओं – मीरजापुर, मझवां, छानबे मड़िहान और चुनार में सोमवार को मासिक समीक्षा बैठकें संपन्न हुईं। सभी बैठकों का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने और विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तृत मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने आगामी महीनों में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने, ‘हर घर झंडा’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और युवाओं व महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करना ही अपना दल (एस) की पहचान है। इसलिए सभी कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके समाधान के लिए तत्पर रहें। विधानसभा छानबे कि मासिक बैठक लालगंज जोन में मुसाफिर मौर्य के आवास पर सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी छानबे रेखा वर्मा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कोल उपस्थित रहे। बैठक कि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पाल ने किया।बैठक का संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य द्वारा किया गया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष उमेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच समसुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष विवेक मौर्य उर्फ गोलू, विधानसभा सचिव नीरज कोल, विधानसभा सभा सचिव धर्मेन्द्र पटेल, विधानसभा कार्यसमिति सदस्य विनोद पटेल, जोन अध्यक्ष हलिया गुलाब बहादुर पटेल, सेक्टर अध्यक्ष कोठी राकेश बिंद, सेक्टर अध्यक्ष लहंगपुर स्वामी ओम प्रकाश पटेल, लल्लु पटेल, श्याम कुमार पटेल, सुरेन्द्र पटेल, राजेन्द्र पटेल, सियाराम पाल, मुनीब पटेल, बृजेश पटेल,आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।