KUSHINAGAR NEWS: कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीएन पाठक ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि आप सभी जनपदवासियों को यह बताते हुए अति प्रसन्नता हो रही है, कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एयरोड्रोम लाइसेंस 4C-VFR (केवल दिन में लैंडिंग) से अपग्रेड होकर 4C-ऑल वेदर ऑपरेशन्स (IFR – नॉन-प्रिसिजन अप्रोच रनवे) हो गया है। अब यहाँ फ्लाइट रात में तथा खराब मौसम में भी सफलतापूर्वक लैंड कर सकेंगी। इससे निकट भविष्य में कुशीनगर की कनेक्टिविटी बढ़ने, पर्यटन के नए अवसर खुलने और जनपद की प्रगति को गति मिलेगी, इस सराहनीय कार्य हेतु देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री नागर, विमानन राममोहन नायडू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोटिश आभार.कुशीनगर का विकास का गति प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।







