JHANSI NEWS: कृषि विज्ञान संस्थान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नारायण बाग कृषि फार्म पर माननीय कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे जी की प्रेरणा से कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके सैनी जी के निर्देशन में मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के शोध पर्यवेक्षक डॉ सत्यवीर सिंह के सुपरविजन में शोध क्षेत्र में लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी शोध में अग्रणी साबित हो रही है ।प्रक्षेत्र पर किए जा रहे शोध कार्यों के अवलोकन से प्रतीत होता है कि बुंदेलखंड क्षेत्र अव शोध में अग्रणी साबित होगा यहां पर मुख्य पोषक तत्वों के साथ माइक्रो पोषक तत्व एवं जैव उर्वरकों पर सजगता पूर्वक शोध कार्य किया जा रहा है, इसके बहुत अच्छे परिणाम दिख रहे हैं निदेशक प्रोफेसर आरके सैनी ने शोध छात्र-छात्राओं को शोध की बारीकियां से रूबरू कराते हुए अपने शोध को प्रदेश स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के लिए प्रयास किए जाएं और कहा के हमारे कृषि विज्ञान संस्थान की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा । उन्होंने हर्ष व्यक्त किया के विद्यार्थियों के साथ-साथ हमारी बेटियां भी क्लास वर्क , प्रयोगशाला वर्क के साथ फील्ड में शोध के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है । निरीक्षण में उपस्थित डॉ प्रकाश चंद्र जी से केमिस्ट्री का उपयोग कृषि में करने का अनुरोध किया जिससे मल्टी डिस्प्लीनरी अनुसंधान को बढ़ावा मिल सके। डॉ प्रकाश चंद्र जी शोध कर्ताओं को संबोधित करते हुये सूक्ष्म रासायनिकों के नायाब प्रयोग करने पर बल दिया। शोध क्षेत्र पर शोध निर्देशक डॉ सत्यवीर सिंह सोलंकी के निर्देशन में कुमारी लक्ष्मी ने दलहनी फसल मूंग पर जिंक, बोरोंन की विभिन्न मात्राओं के साथ एक्जिटोबक्टर से बीज उपचारों से वर्तमान में मूंग पर अच्छे परिणाम दिख रहे हैं । शोधार्थी सुनील यादव बुंदेलखंड की दलहनी और सब्जी वाली फसल लोबिया पर फॉस्फोरस ,जिंक, रेजोबियम, ओर पी एस बी उपचारित बीज को शोध का आधार बनाया गया है। उपरोक्त शोध कार्य में सह सुपरवाइजर डॉ अवनीश कुमार जी का पूर्ण सहयोग रहा है।निदेशक प्रोफेसर आरके सैनी, सभी शोधार्थियों के शोध पर्यवेक्षक डॉ सत्यवीर सिंह, डॉ प्रकाश चंद्र, डॉक्टर सिमरन मैडम एवं डॉक्टर अवनीश के साथ निरीक्षण के समय उपस्थित शोधार्थी गण ने निरीक्षण के बाद डिस्कशन सत्र में उपरोक्त शोध बिंदुओं के साथ बायोडिग्रेडेबल मल्टी न्यूट्रिएंट पॉलिमर बनाने /तैयार करना वर्तमान खेती की मुख्य मांग बताया, जिससे कृषि फसलों में हो रही सूक्ष्म पोशकों की कमी करने की मांग डॉ शोध सुपरवाइजर डॉक्टर सत्यवीर सिंह सोलंकी ने रखी। जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों की पैदावार में आशातीत वृद्धि, गुणवत्ता में सुधार, कुपोषण की समस्या का निराकरण, के साथ मृदा की उर्वरा शक्ति में सुधार सहित उत्पादकता में वृद्धि होगी। डॉक्टर अवनीश कुमार,फार्म प्रभारी , हमारे विद्यार्थियों को फील्ड पर समय-समय पर शोध संबंधी सलाह, सामग्री, सहयोग देकर शोध कार्य को सुगम बनाकर अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं। नारायण बाग कृषि फार्म पर पिछले दो वर्षों में डॉक्टर अवनीश कुमार और डॉ जे एन तिवारी ने ,निदेशक जी मार्गदर्शन में आशा से अधिक प्रगति कर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया प्रतीत हो रहा है आज इस प्रक्षेत्र के शोध निरीक्षण में डॉक्टर अवनीश कुमार ने निदेशक प्रोफेसर आरके सैनी सर, शोध सुपरवाइजर डॉक्टर सत्यवीर सिंह सोलंकी, वैज्ञानिक डॉक्टर प्रकाश चंद्र, डॉ सुमिरन सहित सभी शोधार्थियों का आभार व्यक्त किया।







