KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में सोमवार की सुबह खड़े डीजे में कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार घुस गया और घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के मुरादपुर निवासी संतलाल पुत्र ज्ञानचंद्र मौर्य कानपुर में फल विक्रेता है, सोमवार की प्रातः संतलाल बाइक से कानपुर जा रहा था जैसे ही वह सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के पास पहुंचा तभी सात बजे के करीब एक डीजे के टायर पंचर होने के चलते डीजे चालक टायर खोलकर बनवाने गया था बाइक सवार अनियंत्रित होकर डीजे में भीड़ गया और गिरकर घायल हो गया, हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। और कानपुर जनपद के जूही थाना क्षेत्र के ओ ब्लॉक किदवई नगर निवासी अखिलेश कुमार पुत्र रामनाथ की तहरीर पर डीजे संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





