बाइक व साइकिल सवार ने भागकर बचाई जान, पुलिस ने ट्रैक्टर को किया बरामद कर चालक को लिया हिरासत में
BHADOHI NEWS: ज्ञानपुर मार्ग पर नेशनल तिराहे के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित पानी टैंकर वाले ट्रैक्टर ने एक बाइक व एक साइकिल को पूरी तरह से रौंद दिया। संयोग अच्छा था कि बाइक व साइकिल सवार भाग खड़े हुए। अन्यथा दोनों अनियंत्रित ट्रैक्टर के जद में आ जाते। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। जबकि चालक हो हिरासत में लेकर रजपुरा पुलिस चैकी चली गई।
बीएसएनएल द्वारा इस समय भूमिगत केबिन डाला जा रहा है। आज दोपहर के समय भदोही रेलवे स्टेशन के पास से केबल डालकर बिहार निवासी चालक आदर्श कुमार पानी टैंकर वाले ट्रैक्टर को लेकर रजपुरा चैराहे की तरफ जा रहा था। नेशनल तिराहे के पास ट्रैक्टर के पहुंचने पर बारिश के चलते व अनियंत्रित हो गया। जहां पर भदोही के शेरवां गांव निवासी दिनेश रामप्रकाश कन्नौजिया की बाइक व चैरी क्षेत्र के अमवा वेदमनपुर गांव निवासी लालजी पाठक की साइकिल को अपनी जद में ले लिया। संयोग अच्छा था कि दोनों भाग खड़े हुए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल ट्रैक्टर ने बाइक और साइकिल दोनों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं पानी टैंकर सहित ट्रैक्टर को बरामद कर रजपुरा पुलिस चैकी ले आई। इसके साथ ही पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक व साइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।







