फोटो-अनिमेष यादव को मैन ऑफ द मैच देते क्रिकेट कोच सचिन प्रकाश
PRAYAGRAJ NEWS: अनिमेष यादव के हरफनमौला खेल (99 रन, 89 गेंद, सात चौके, दो छक्के एवं 6-0-28-3) की बदौलत विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 79 रन से हराकर पांचवीं केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने 30 ओवर में छह विकेट पर 184 रन (अनिमेष यादव 99, ईशान सिंह 25, शिवम केसरवानी 17, हरिओम राय, मोहम्मद हम्माद, देवेश नारायण, ध्रुव सिंह व अंकुश आनंद एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में फ्रेंड्स क्लब की टीम 24.1 ओवर में 105 रन (हरिओम राय 35, मृत्युंजय सिंह 3/06, अनिमेष यादव 3/28, शिवम केसरवानी 2/19) पर सिमट गई। अनिमेष यादव को क्रिकेट कोच सचिन प्रकाश सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।







