PRATAPGARH NEWS: करंट की चपेट में आने से अधेड की मौत को लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना के पूरे पाण्डेय राजापुर निवासिनी ज्ञानवती पत्नी स्व0 अर्जुन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस मार्च की रात उसका पति मृतक अर्जुन कुमार रात में खेत की रखवाली के लिए जा रहा था। वह गांव के वंशीलाल मौर्या के खेत के किनारे मजार के पास पहुंचे थे कि थाना क्षेत्र के टिकुरिया राजापुर निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक दिनेश उर्फ पुत्तन पुत्र तेज बहादुर द्वारा लगाए गए झटका तार की चपेट में उसका पति आ गया। करंट की चपेट में आने से उसके पति की मौत हो गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।







