Home उत्तर प्रदेश अधूरी पड़ी सर्विस रोड और गंदे पानी की निकासी न होने से...

अधूरी पड़ी सर्विस रोड और गंदे पानी की निकासी न होने से भाकियू नाराज

दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो 9 जुलाई से धरना प्रदर्शन का ऐलान

SAHARANPUR NEWS: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदाई संस्था ने देहरादून हाईवे पर सुंदरपुर से लेकर मनोहरपुर गांव तक सर्विस रोड का निर्माण अधर में लटका रखा है, गंदे पानी की निकासी के लिए भी कोई ठोस तरीके से नाले का निर्माण नहीं किया गया, जिंसके कारण लोगों के घरों में बारिश का गंदा पानी भर रहा है तथा राहगीर और छोटे-छोटे बच्चे बार-बार चोटिल हो रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट का कहना है कि सुंदरपुर स्थित अण्डरपास के नीचे कूड़ा कचरा और गहरे गड्ढे बने हुए हैं, मनोहरपुर गांव में टांडा मानसिंह तक आने जाने के लिए ग्रामीणों की मांग पर बनाया गया अंडरपास गन्दे पानी और कीचड से अटा पड़ा है, सड़क किनारे जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं है सर्विस रोड अधूरी पड़ी है वहां से गुजर रहे राहगीर और छोटे-छोटे बच्चे बार बार चोटिल हो रहे हैं अनेक बार नेशनल हाइवे की निर्माण कम्पनी के जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी समस्याओं से ग्रामीण अवगत भी करा चुके हैं लेकिन आधा अधूरा निर्माण पूरा नहीं किया जा सका। भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) पारित उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को देर शाम कम्पनी के मनोहरपुर स्थित कार्यालय परिसर में किसान पंचायत आयोजित कर किसान नेताओं ने फैसला किया कि अगले दो दिनों में अगर उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ तो तीसरे दिन 9 जुलाई को सर्विस रोड पर ट्रैक्टर ट्रालिया खड़ी कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसान पंचायत में मुख्य रूप से अशोक काम्बोज, कुलदीप राणा, सतीश कुमार, प्रवीण काम्बोज, अजमेर सिंह, मास्टर देवेन्द्र काम्बोज, विनोद राणा, बालकिशन, मोलकराम कश्यप, जसबीर राणा, सर्वेश काम्बोज सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद थे।