आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से बार एसोसिएशन हाल में हुआ आयोजन
FATEHPUR NEWS: जिला बार एसोसिएशन हाल, कलेक्ट्रेट कंपाउंड में आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश सिंह भदौरिया एडवोकेट और महामंत्री पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट की ओर से किया गया। समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही और सभी ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेम कुमार पांडेय, गया प्रसाद दुबे, जितेंद्र सिंह गौतम, अभिलाष चंद त्रिवेदी एडवोकेट, श्रवण कुमार गौड़ एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह गौतम एडवोकेट, गुरु प्रसाद एडवोकेट, सुरेश अवस्थी एडवोकेट, देवेंद्र सिंह गौतम एडवोकेट, आशीष गौड़ एडवोकेट, पूर्व महामंत्री ललित मिश्रा एडवोकेट, योगेंद्र सिंह पटेल एडवोकेट, शाहिद अख्तर एडवोकेट, संतोष कुमारी शुक्ला एडवोकेट, पूनम द्विवेदी एडवोकेट, अजीत सिंह राठौर एडवोकेट, लक्ष्मीकांत, अमर सिंह, जगदीश सिंह चौहान (पूर्व अध्यक्ष), अशोक कुमार, जय सिंह, विजय शंकर मिश्रा, अनूप शुक्ला, राम नारायण दीक्षित, रवि प्रताप सिंह, हरिओम द्विवेदी, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, सुमित सिंह, धनंजय सिंह गौतम, मोहम्मद फहीम एडवोकेट, संग्राम सिंह राठौर, एसपी सिंह, शिव मिलन तिवारी सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।







