Home उत्तर प्रदेश अधिवक्ता समाज ने राजनीतिक और राष्ट्र के स्वाभिमान से जुड़ा मुकदमा हमेशा...

अधिवक्ता समाज ने राजनीतिक और राष्ट्र के स्वाभिमान से जुड़ा मुकदमा हमेशा मजबूती से लड़ा : डिप्टी सीएम

मानदेय एवं मासिक फीस वृद्धि बढ़ने को लेकर अधिवक्ताओं ने किया डिप्टी सीएम का स्वागत अभिनंदन
PRAYAGRAJ NEWS: प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी अधिवक्ताओं के मानदेय व मासिक फीस वृद्धि बढ़ाने को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सिविल स्थित होटल डीपीएस इन में आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने डिप्टी सीएम का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान अपने उद्बोधन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार ने अधिवक्ताओं के प्रति जिम्मेदारी निभाई। सरकार की तरफ से मजबूत पैरवी करें। अधिवक्ता समाज भाजपा की एक बड़ी ताकत है। राम मंदिर निर्माण के मुकदमें में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय और यहां के अधिवक्ता देश में एक अलग पहचान रखते हैं। अधिवक्ता समाज ने राजनीतिक और राष्ट्र के स्वाभिमान से जुड़ा मुकदमा हमेशा मजबूती से लड़ा। जो अवसर मिला है उसका ईमानदारी से निर्वहन करें। संगठन के साथ तालमेल रखें विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता। 2027 में बड़ी विजय प्राप्त करेंगे। अधिवक्ता समाज ने हर देश काल परिस्थिति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाले समय में सरकार से जो भी संभव होगा मदद की जाएगी लेकिन संगठन के प्रति भी उतनी ही संजीदगी रखें। विधि प्रकोष्ठ एक मजबूत अंग है संगठन का। हमारी जिम्मेदारी संगठन के प्रति भी है जिसका निर्वहन हम पूरी ईमानदारी से करें।
जब महानगर अध्यक्ष को डिप्टी सीएम ने कहा ये हमारे भी बॉस
समारोह में उद्बोधन के दौरान भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूपरेखा समझाते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अध्यक्ष के माध्यम से अपनी बातों को रखने का प्रयास करें। बतौर उदाहरण पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जब दिल्ली कार्यालय पहुंचे और पीएम मोदी भी पहुंचे तो पीएम ने कहा कि यहां मै एक कार्यकर्ता और नितिन नवीन मेरे बॉस हैं। वैसे ही जब मैं(डिप्टी सीएम) महानगर आता हूँ तो एक कार्यकर्ता रहता हूँ और महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता हमारे बॉस। भाजपा में कार्यकर्ता छोटा बड़ा नहीं होता कार्यकर्ता कार्यकर्ता रहता है। कार्यक्रम के आयोजक विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक जयवर्धन त्रिपाठी एवं सह संयोजक शक्ति सिंह व जितेंद्र सिंह रहे। संचालन अधिवक्ता अरविंद पांडेय ने किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ रणजीत सिंह, अरविंद सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा, पूर्व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, मृत्युंजय तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय सह संयोजक आशुतोष पांडेय, प्रदीप तिवारी आसरा, देवेंद्र नाथ मिश्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ रत्नेश शुक्ला, रवींद्र त्रिपाठी, आँचल ओझा, बरखा जायसवाल, ममता मौर्य, तेजी यादव, सुमन्त सिंह, श्याम प्रकाश पांडेय, शैलेंद्र मौर्य, चंद्रशेखर ओझा, देवेंद्र प्रताप सिंह, ओम आनंद गुप्ता आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विभिन्न मांगो को लेकर दिया ज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चैम्बरों में आवश्यक फर्नीचर, कंप्यूटर-प्रिंटर एवं रखरखाव की व्यवस्था किए जाने को लेकर अधिवक्ताओं ने विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक आशुतोष पांडेय की अगुवाई में सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि नवनिर्मित प्रत्येक चैम्बर में मेज, कुर्सी, अलमारी एवं अन्य आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराया जाय। प्रत्येक चैम्बर में एक कंप्यूटर तथा प्रिंटर स्थापित कराया जाए, जिससे वादों से संबंधित दस्तावेजों का प्रारूपण, प्रिंटिंग एवं अन्य आवश्यक न्यायिक कार्य सुगमता एवं दक्षता के साथ संपन्न किए जा सकें। नवनिर्मित भवन एवं अधिवक्ता चैम्बरों के रखरखाव, मरम्मत एवं अन्य अनुरक्षण कार्यों पर होने वाले व्यय का वहन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाए, जिससे अधिवक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े तथा भवनों का दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित हो सके। देवेन्द्र नाथ मिश्र, पुरुषोत्तम मौर्य, ज्ञान नारायण, योगेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, , ठाकुर प्रसाद दुबे, रमेश कुमार पासी, विपिन पाण्डेय सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।