Home उत्तर प्रदेश अधिमास से पहले सोमवार पर बाबा धाम में दर्शन पूजन को उमड़े...

अधिमास से पहले सोमवार पर बाबा धाम में दर्शन पूजन को उमड़े श्रद्धालु

PRATAPGARH NEWS: बाबा घुइसरनाथ धाम में अधिमास से पहले पड़ने वाले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। बाबा के जयकारे के साथ लोग जलाभिषेक करते दिखे। वहीं दिन भर बडी संख्या में श्रद्धालु झण्डा व घंटा चढ़ाने के लिए भी मंदिर पर डीजे व गाजे बाजे के साथ पहुंचे। भारी भीड़ के चलते पुलिस को भी पसीना बहाना पड़ा। वाहनों की अधिक संख्या में मंदिर परिसर से समीप पहुंचने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। उधर अधिमास को लेकर मेला परिसर भी गुलजार होने लगा है। मंदिर परिसर के आसपास बड़े बड़े झूले व खिलौने की दुकानें सजने लगी हैं। सांगीपुर थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी ने बताया कि अधिमास में श्रद्धालुओं को दर्शन को सरल बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।