Home आस्था अधिकारियों से मिले श्रीगणेश पूजा महासमिति के पदाधिकारी

अधिकारियों से मिले श्रीगणेश पूजा महासमिति के पदाधिकारी

पर्व से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

BHADOHI NEWS: श्रीगणेश पूजा महासमिति के संस्थापक विनीत बरनवाल व अध्यक्ष विकास सेठ के नेतृत्व में महासमिति के पदाधिकारियों ने जिले के एसपी, एडीएम, सीएमओ व एसडीएम से मुलाकात की। जहां पर उनके द्वारा पर्व से पूर्व व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं जाने की मांग की। इस दौरान महासमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 27 अगस्त से श्रीगणेश पूजनोत्सव का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। 6 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। ऐसे में नगर के रजपुरा चैराहे से लेकर एकमा तिराहे तक जहां-जहां सड़क पर गड्ढे हैं। उसकी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत तार नीचे है। उसे दुरुस्त कराया जाए। उगापुर व सिंहपुर नहर में 5 सितंबर की रात को भरपूर पानी की व्यवस्था कराई जाए। वहां पर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही गोताखोर व क्रेन की व्यवस्था रहें। कहा कि नगर के अंदर सभी पूजा पंडालों के आसपास प्रतिदिन साफ-सफाई की व्यवस्था रहें। भदोही नगर के रजपुरा चैराहे से लेकर एकमा तिराहे तक के सभी सभी अंडा, मुर्गा, मछली व बिरयानी आदि सभी नान वेज की दुकानें 27 अगस्त से 6 सितंबर तक बंद कराई जाए। 27 अगस्त से 6 सितंबर तक सायं 5 से सुबह 10 बजे तक बगैर लोकल कटौती के विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। सभी पूजा पंडालों पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था कराई जाए। इस मौके पर महासमिति की महामंत्री अंजलि मौर्य, धर्मराज गुप्ता, राहुल गौतम, आशीष चैहान व सत्यप्रकाश बिंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।