Home उत्तर प्रदेश अदंमऊ माइनर में खड़ी झाड़ियों को हटाने के लिए किसानों ने इकट्ठा...

अदंमऊ माइनर में खड़ी झाड़ियों को हटाने के लिए किसानों ने इकट्ठा किया चंदा

FATEHPUR NEWS: खागा तहसील क्षेत्र के खखरेरु में अन्नदाताओं की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। एक तरफ विद्युत विभाग की अघोषित विद्युत कटौती तो दूसरी तरफ माइनर में खड़ी बड़ी-बड़ी घास एवं झाड़ियां किसानों के लिए अपनी फसलों को बचाना किसी भारी चुनौती से कम नहीं है। जयरामपुर से अदंमऊ तक 1400 मीटर लंबी माइनर में इस समय पूरी तरह से घास एवं झाड़ियों का कब्जा है जिसके कारण गुरगौला, जयरामपुर, गहबरपुर, कालूपुर सहित आधा दर्जन गांव के किसानो की हजारों हेक्टेयर फसल पानी न मिल पाने से बर्बाद होने की कगार में पहुंच गई है। फसल बचाने के लिए किसानों ने आपस में चंदा इकट्ठा करके माइनर में खड़ी झाड़ियों की साफ – सफाई का कार्य शुरू करवाया गया। किसानों में सतेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, मोहन सिंह, नरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, पथरूलाल, सुनील सिंह, मेघनाथ सिंह, अनिल कुमार, निरंजन, रवि करण सिंह, कौशल कुमार सहित दो दर्जन से अधिक किसानों ने जयरामपुर से अदंमऊ टेल तक पानी ले जाने के लिए साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं किसानों ने बताया कि एक साल पहले नहर विभाग की तरफ से माइनर की आधी – अधूरी सफाई करके छोड़ दिया गया था जिसके कारण माइनर में पानी नहीं आ रहा था जिसकी शिकायत नहर विभाग के कर्मचारियों से किसानों द्वारा की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसके बाद किसान स्वयं माइनर की सफाई करने को मजबूर हैं। इस संबंध में नहर विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नहर की सिल्ट सफाई का कार्य अक्टूबर – नवंबर में प्रत्येक वर्ष किया जाता है। नहर विभाग के जेई ने कहा कि रबी और खरीफ की फसल की सिंचाई का दावा किया जाता है, यदि जेई के हिसाब से माइनरों में पानी बराबर जा रहा है तो ग्रामीणों को चंदा इकट्ठा करके माइनर के अंदर की झाड़ियां व घास को हटाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?