Home उत्तर प्रदेश अज्ञात चोरो ने नगदी समेत उड़ायें जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात चोरो ने नगदी समेत उड़ायें जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS: अज्ञात चोरो ने घर में घुसकर नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे बख्तावर देउम पूरब निवासी शिवम तिवारी पुत्र स्व0 हीरालाल ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती शनिवार की रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गये। परिजनों को रविवार की सुबह विध्याचल धाम दर्शन के लिए निकलना था। परिजन रात के करीब ढाई बजे जगे तब देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। आवाक परिजनों ने छान-बीन की तो पता चला कि घर में रखा बाक्श गायब था। घटना में पीड़ित के मुताबिक बीस हजार नगद तथा पत्नी प्रिया के लाखों के सोने चांदी के कीमती जेवरात बदमाशों ने चोरी कर लिया। पीड़ित के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भी उसके घर चोरी की घटना हुई थी। आरोप है कि उस समय पुलिस ने घटना को जांच के नाम पर ठण्डे बस्तें मे ंडाल दिया था। संागीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।