Home उत्तर प्रदेश अजुहा में अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

अजुहा में अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

KAUSHAMBI NEWS:  अजुहा कस्बे के लाई मंडी स्थित अग्रहरि धर्मशाला में बृहस्पतिवार शाम को अग्रहरि समाज की ओर से होली मिलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने अग्रसेन महराज की मूर्ति के समक्ष दीप जलाने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की । होली मिलन समारोह की अध्यक्षता छोटे लाल अग्रहरि ने किया , इस दौरान समाज के हित को लेकर विचार विमर्श करते हुए सुझाव लिए गए , जिसमें मौजूद लोगों ने अपने अपने विचार रखे और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । इस मौके पर समाज की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पुनः सर्वसम्मति से शिवकोटी लाल अग्रहरि को अध्यक्ष, उदय अग्रहरि को महामंत्री, कमलेश अग्रहरि को कोषाध्यक्ष , उपाध्यक्ष अशोक कुमार व सुरेन्द्र अग्रहरि को सह कोषाध्यक्ष आशीष अग्रहरि , संगठन मंत्री धनराज अग्रहरि , मंत्री अंतिम उर्फ प्रदीप अग्रहरि , आनंद अग्रहरि , प्रेम शंकर उर्फ मोनी , बृजेश अग्रहरि , बृजेंद्र अग्रहरि , उप मंत्री राजमोहन अग्रहरि , आय व्यय निरीक्षक सोनू अग्रहरि  , अध्यक्ष सलाहकार राकेश अग्रहरि एवं मीडिया प्रभारी, बृजेंद्र अग्रहरि , प्रचार मंत्री बृज मोहन को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संरक्षक रमेश चंद्र अग्रहरि, शीबू अग्रहरि,राजाराम वैश्य , अनिल कुमार अग्रहरि, गयाप्रसाद अग्रहरि,  रमेश प्रसाद अग्रहरि, शिव दर्शन अग्रहरी , आनंद अग्रहरि , प्रदीप उर्फ अंतिम अग्रहरि, मनीष अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।