आईआरआईपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाठक ने दिया सभी को बधाई
PRAYAGRAJ NEWS: इंडियन रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इलाहाबाद मंडल का चुनाव बालसन चौराहा स्थित सनातन टावर में आईआरआईपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक की उपस्थिति में आज हुआ। इसमें नॉर्थ सेंट्रल रेलवे
प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष पद पर अजय अवस्थी को सर्व सम्मति से
अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री अविनाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष पीपी सिंह को चुना गया। तीन उपाध्यक्ष सफीक हबीब, राजेश केसरवानी और हबीब आलम, उपमंत्री राजेश सिंह है। 11 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए हैं। आईपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाठक ने सभी चुने गये पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना किया है।







