बारिश से ग़रीब का गिरा आशियाना, जनप्रतिनिधियों से उठा विश्वास
FATEHPUR NEWS: खागा तहसील क्षेत्रांतर्गत थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के कर्मेपुर गांव में बारिश के बाद मकान व दीवार पानी से सीझ कर अचानक कच्चा मकान भर भरा कर गिर पड़ा जिससे घर के अंदर मौजूद परिजनो ने भाग कर अपनी अपनी जान बचाई। बताते चलें कि विकासखंड ऐरायाँ अंतर्गत करमेपुर गांव में बुधवार दोपहर को लगभग 12 बजे कुसमा देवी पत्नी पंचम लाल पटेल अपने परिवार के साथ घर के अंदर बैठे थे तभी अचानक भरभरा कर घर गिरने लगा। देखते ही देखते एक तरफ की दीवार गिरने लगी और छत भी गिर गई। कुसुमा देवी ने सूझबूझ के साथ अपने दो बच्चों के साथ जान बचाकर बाहर निकली और गृहस्थी का सारा सामान दबा गया और कुछ समान नष्ट हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे समाजसेवी सुनील कुमार पटेल ने ग्राम पंचायत अधिकारी अर्पण अग्रवाल को सूचना दिया और सामान बाहर निकलवाते हुए ग़रीब परिवार को भरोसा दिलाया कि आपको प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाया जायेगा।







