Home उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संकल्प

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संकल्प

KUSHINAGAR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मोत्सव के तहत चल रहे कार्यक्रम के क्रम में नपा कुशीनगर के सिसवा – महंथ स्थित हिरण्यवती नदी के धोबीघाट पुल के समीप एक दर्जन पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। गुरुवार को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट उदयभान यादव के नेतृत्व में घाट पर पीपल, आम, जामुन, कदंब आदि के पौधों का रोपण कर सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया गया। एडवोकेट श्री यादव ने कहा कि पिछली सपा सरकार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और विकास पुरुष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चतुर्दिक विकास हुआ। आसन्न विधानसभा चुनाव में पीडीए, न्याय और आम जनता की जीत होगी और सपा की सरकार बनेगी। प्रकृति और जन जन का विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद प्रतिनिधि अमरजीत सिंह ने की। इस दौरान राम गुलाब यादव, सचिन सिंह यादव, अनुराग, रमेश सिंह, भरत सिंह, अमित, बदरी कुशवाहा, इंद्रपाल गोंड, विनोद गुप्ता, उमेश कुशवाहा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।