Home उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक प्रतिनिधि सभा का आयोजन...

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक प्रतिनिधि सभा का आयोजन संपन्न

JALAUN NEWS: शनिवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जालौन इकाई की वार्षिक प्रतिनिधि सभा उरई शहर के राधा पैलेस में संस्था के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक कप्तान मास्टर सिंह के मार्गदर्शन में कैप्टन गंगा रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें मंच का संचालन संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयदेव सिंह यादव ने किया। बैठक में कानपुर प्रांत के प्रतिनिधि एवं मुख्य अतिथि के रूप में सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया महासचिव कानपुर प्रांत एवं विशिष्ट अतिथि सूबेदार हरमोहन सिंह अध्यक्ष कानपुर नगर एवं सूबेदार मेजर एन.के. मिश्रा सचिव कानपुर प्रांत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | सर्व प्रथम भारत माता के चित्र पर द्वीप प्रज्वलन के तत्पश्चात 1 वर्ष में स्वर्गवासी एवं शहीद हुए पूर्व सैनिकों के लिए 2 मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात संगठन का संगठन गीत सामूहिक रूप से गायन किया गया।इसके बाद सभी पदाधिकारियो का माल्यार्पण,वीरांगनाओं का माल्यार्पण, 80 वर्ष से अधिक उम्र के पूर्व सैनिकों को माल्यार्पण एवं सॉल देकर सम्मानित किया गया।इसके बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक सदस्य कप्तान मास्टर सिंह ने संगठन के खड़े होने से अब तक का विवरण दिया एवं संगठन के बारे में प्रकाश डाला तत्पश्चात जालौन इकाई के अध्यक्ष कैप्टन गंगा रामपाल ने अपने जिले में पिछले 1 साल में हुई गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा आगे सैनिकों के हित में क्या-क्या करना है।उसके बारे में भी संक्षेप में बताया इसके बाद संगठन के कोषाध्यक्ष सूबेदार अयोध्या प्रसाद ने वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया इसके उपरांत संगठन के वरिष्ठ संरक्षकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया महासचिव कानपुर प्रांत ने बताया कि हमारे पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए संगठन के द्वारा छात्रवृत्ति का भी प्रावधान है  जिसका लाभ संगठन के सदस्य ले सकते हैं। साथ में जालौन इकाई की सराहना की। इसके साथ-साथ सूबेदार हरमोहन सिंह अध्यक्ष कानपुर नगर ने भी संगठन को दिशा निर्देशित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए तथा पूर्व सैनिकों को अपने पेंशन संबंधी दस्तावेज सही करने की सलाह दी।संगठन की मातृशक्ति अध्यक्षा श्रीमती शीतल सेंगर ने प्रांत से आए हुए अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।इसके बाद मातृशक्ति जालौन इकाई की संरक्षक श्रीमती कुसमा देवी ने अपना ओजस्वी भाषण देते हुए जिले के सैनिकों को संगठित रहने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन के सदस्य महेंद्र सिंह, आसाराम दोहोरे, धर्मगुरु शत्रुघ्न सिंह, जयपाल सिंह सेंगर,रविंद्र सिंह राठौड़, सिपाही श्याम सिंह भदोरिया सेना मेडल,सुनील विश्वकर्मा,राघवेंद्र सिंह सेंगर, मानवेंद्र सिंह, विजय बहादुर यादव, दशरथ पाल, भोला रामपाल, पीएन सिंह आत्माराम फौजी, शिव शंकर बुधौलिया, अनिल कुमार त्रिपाठी, श्याम कुमार प्रजापति, पुष्करनाथ, शिवपूजन सिंह, शिव सिंह यादव, रूप रामपाल, गजेंद्र सिंह, रामकुमार प्रजापति, सूरज सिंह गौर सहित  लगभग एक सैकड़ा से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।