BHADOHI NEWS: अखिल भारतीय कुरैशी महासभा की तरफ से गोपीगंज के रामपुर घाट पर रहने वाले बाढ़ प्रभावित परिवारों में पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया है। अखिल भारतीय कुरैशी महासभा के अध्यक्ष नसीर कुरैशी ने अपने हाथों से बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच लाई, बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थ बाढ़ प्रभावित इलाके के बुजुर्गों व बच्चों के बीच वितरित किया गया है। जहां लोगों ने अखिल भारतीय कुरैशी महासभा के सेवा कार्यों की सराहना की। इस मौके पर अध्यक्ष नसीर कुरैशी ने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। कहा कि अखिल भारतीय कुरैशी महासभा सामाजिक कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहता है। समय-समय पर गर्मी के मौसम में गरीबों के बीच चप्पल, ठंड के मौसम में बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किये जाते हैं। भविष्य में भी इसी भावना से जनसेवा किया जायेगा।







