Home उत्तर प्रदेश अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर देश की अखण्डता का लिया संकल्प

अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर देश की अखण्डता का लिया संकल्प

PRATAPGARH NEWS: विकासखण्ड रामपुर संग्रामगढ़ अन्तर्गत पूरे नैन पण्डित का पुरवा टोडरपुर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा अखण्ड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन के जरिए देश की अखण्डता की मजबूती का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रान्त सुरक्षा प्रमुख नवीन ने कहा कि इतिहास अतीत का आईना होता है जो इतिहास से सीख नहीं ले पाता उसका मिटना तय है। कार्यक्रम का संयोजन प्रखण्ड संयोजक आदर्श ने किया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय, जिला मंत्री नागेन्द्र, जिला सह संयोजक सम्राट, रामपुर प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप, प्रखण्ड सह संयोजक दीपक सिंह, विपिन, प्रतीक, हरिओम आदि मौजूद रहे।