PRAYAGRAJ NEWS: शाहगंज पत्थरगली स्थित इमामबाड़ा स्व हातिफ हुसैन से नजीब इलाहाबादी के संचालन व क़यादत में अकीदत व ऐहतेराम से जुलूस अलवेदा या हुसैन निकाला गया। रेयाज मिर्जा व शुजा मिर्जा ने मर्सिया पढ़ा। मौलाना जरगाम हैदर साहब क़िब्ला ने मजलिस को खिताब किया। ताबूत इमाम हुसैन,जुलजनाह, अलम व ताजिया भी जुलूस में साथ साथ रहा। अन्जुमन हाशिमया, अन्जुमन हुसैनिया क़दीम, अन्जुमन नक़विया, अन्जुमन शब्बीरिया, अन्जुमन मजलूमिया,अन्जुमन गुलजार ए क़ासमी सहित अन्य अन्जुमनों ने सिलसिलेवार नौहा पढ़ा अन्जुमन गुन्चा ए क़ासिमया ने कर्बला में सोने वालों माहापारों अलवेदा पढ़ते हुए जुलूस निकाला और सभी तबर्रुक़ात को लेकर सब्जी मंडी स्थित अजाखाना स्व असद रजा में पहुंच कर जुलूस को सम्पन्न कराया। मजलिस व जुलूस में प्रमुख रूप से अदीब रजा, नजीब रजा,हबीब रजा,जरखेज अब्बास जैन अब्बास,जीशान, रिजवान, वजीर हैदर फर्रुख,ताबिश सरदार, हाली हैदर, आब्दी भाई,ज़ीशान अब्बास, मेंहदी अब्बास, सैय्यद मोहम्मद अस्करी आदि शामिल रहे वहीं दायरा शाह अजमल में नूह रिजवी के आवास पर मोहम्मद मेंहदी रिजवी की ओर से सालाना मजलिस को मौलाना अख्तर हुसैन साहब क़िब्ला ने खिताब किया तो फैजान आब्दी ने मर्सिया पढ़ा। सैय्यद मोहम्मद मेंहदी व सैय्यद अलमदार हसनैन क़ाज़मी ने पेशख्वानी की। अन्जुमन गुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाजार के नौहाख्वानो ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।रिजवान जव्वादी ,हसनैन अख्तर, हुसैन रजा, जुलक़रनैन आब्दी, मकसूद रिजवी, मिर्जा अजादार हुसैन, जफर रज़ा, शहन्शाह आब्दी, अर्शू आब्दी, अहसन रजा, अरशद नकवी,नजमुल हुसैन, जहीर अब्बास (जैगम), हसन टाईगर,असगर अली, शजीह अब्बास, जामिन हसन आदि शामिल रहे वहीं दरियाबाद स्थित बैत ए अबीहा में मौलाना आमिरुर रिजवी की ओर से अलवेदाई मजलिस आयोजित कि गई जिसमें रेयाज मिर्जा व शुजा मिर्जा ने सोज व सलाम से मजलिस का आगाज किया शायर अनवार अब्बास व शायर नायाब बलियावी ने पेशख्वानी कि।मौलाना सैय्यद रजी हैदर रिजवी ने मजलिस को खिताब किया। शादाब नकवी ने खुसूसी नौहा पढ़ा। अन्जुमन हुसैनिया क़दीम दरियाबाद ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।बाद मजलिस शबीह ए ताबूत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम जियारत को निकाला गया.








