Home उत्तर प्रदेश अंतिम मतदाता सूची डीईओ द्वारा किया गया प्रकाशित

अंतिम मतदाता सूची डीईओ द्वारा किया गया प्रकाशित

BHADOHI NEWS: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) एवं डीएम शैलेश कुमार ने शुक्रवार को जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली (अंतिम प्रकाशन) की बूथवार सूची एक-एक प्रति समस्त विधान सभाओं की साफ्ट व हार्ड कॉपी में प्रदान की गई है। इस दौरान डीएम ने कहा कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली कार्यालय समय पर जनपद के समस्त मतदान केंद्रों, तहसील कार्यालय (मतदाता पंजीकरण केंद्रों) एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में एक सप्ताह तक निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। उक्त के अतिरिक्त जनपद की वेबसाइट पर भी निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में कुल 83332 नए मतदाताओं का नाम सम्मिलित किया गया है एवं कुल 4147 मतदाताओं का नाम मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट आदि होने के कारण अपमार्जित किया गया है। इस प्रकार से जनपद की वर्तमान मतदाता सूची में कुल 599497 पुरूष, 506642 महिला एवं 50 थर्ड जेंडर अर्थात कुल-1106189 मतदाता पंजीकृत हैं। डीएम ने जनपद के समस्त नागरिकों से कहा कि वे 10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली का संबंधित मतदेय स्थल व तहसील कार्यालय पर जाकर अथवा ऑनलाईन डीईओ पोर्टल पर अवलोकन करते हुए अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली मतदाताओं के निरीक्षण के लिए मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एव जिला निर्वाचन कार्यालय में भी निःशुल्क निरीक्षण कर सकते है। यदि किसी मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित होने से छूट गया हो, तो वे मतदाता फार्म 6 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर सकते है अथवा ऑनलाइन पर भर सकते है। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।