KUSHINAGAR NEWS: रोटरी क्लब कुशीनगर ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को कसया स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्य करते हुए वृद्धजनों की सुविधा हेतु 4 एग्जॉस्ट फैन प्रदान किया। वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की कठिनाइयों को देखते हुए यह पहल की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा और सुविधा सुनिश्चित करना ही सच्ची मानवता है। क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब सदैव सामाजिक सरोकारों के प्रति तत्पर है। वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है और क्लब भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व निदेशक अमित श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, विजय सिंह एवं आनन्द जायसवाल उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम की ओर से प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जू, सेवादार रुचि मेहरोत्रा, रामा प्रजापति और लेखाकार ऋषभ कपूर ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।







