Home उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन, भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण पर...

अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन, भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

MIRZAPUR NEWS:  जिला कार्यालय  में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष आभा सिंह पटेल की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मझवा विधायक सूचीस्मिता मौर्य ने  अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि पटेल व अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी तथा आत्मनिर्भरता,व महिलाओं को समाज और राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और समाज तथा राष्ट्र के विकास में उनका योगदान निरंतर बढ़ रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आयुषी श्रीमाली ने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री सुनीता शर्मा  ने किया। कार्यक्रम की संयोजक गीता यादव (महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष) तथा सहसंयोजक जिला मंत्री संध्या पटेल जिला महामंत्री बिना सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमारी राय  ,प्रेमलता दुबे ,जिला मंत्री प्रेमवती बिंद, कार्यकारिणी सदस्य अनीता, मदीना बेगम, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता प्रजापति, दीपा उमर, रंजना मौर्य, सविता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।