LAKHIMPUR KHERI NEWS: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जनपद लखीमपुर खीरी की जन एक्सप्रेस समाचार पत्र की जिला प्रभारी जिन्होंने अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता के दम पर दस वर्षों से एक ही पेपर मे पत्रकारिता कर पीड़ितों की मदद करते हुए खबर से कोई समझौता न करते हुए महिला पत्रकार के रूप में एक जनपद में एक अलग पहचान बनाई है महिला पत्रकार के जज्बे को देखते हुए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर
इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नवदिशा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ साथ महिला पत्रकार के कार्यालय इस अवसर पर पत्रकार सुनहरा (जन एक्सप्रेस समाचार पत्र) को सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक मुट्ठी अनाज और #BreakThe StereoType मुहिम भी शुरु की गई। साथ ही क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट कुमकुम गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्लब की सदस्यों द्वारा केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवदिशा की सदस्य शालू गुप्ता को उनके नाम की नेम प्लेट भेंट कर सम्मानित किया गया। शालू गुप्ता एक सफल उद्यमी हैं। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष दीपाली गुप्ता द्वारा सचिव नीतू अग्रवाल, आईएसओ सारिका गुप्ता तथा एडिटर लता अग्रवाल को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।







