Home उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

KUSHINAGAR NEWS:  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर मेरा युवा भारत, कुशीनगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा जिला खेल कार्यालय कुशीनगर, भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम जियावन राम मौर्य (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी), आलोक कुमार प्रियदर्शी (जिला पंचायत राज अधिकारी), मनीष कुमार गुप्ता (जिला सूचना विज्ञान अधिकारी), रवि कुमार निषाद (जिला क्रीड़ाधिकारी) तथा सचिन कुमार (जिला युवा अधिकारी) उपस्थित रहे। इस अवसर पर बालिकाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन आयु वर्गों—अंडर-13, 13-18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक—में कराया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आई बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंडर-13 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़: प्रथम– दिशा गोंड, द्वितीय– नेहा, तृतीय– अदिति राय, 200 मीटर दौड़: प्रथम– वंदना कुशवाहा, द्वितीय– काव्या यादव, तृतीय– कृतिका यादव, 400 मीटर दौड़: प्रथम– प्रिया द्विवेदी, द्वितीय– रिंकी गुप्ता,13-18 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़: प्रथम– प्रीति यादव, द्वितीय– मुस्कान शर्मा, तृतीय– प्रीति गोंड, 200 मीटर दौड़ प्रथम– गुंजन, द्वितीय– लक्ष्मी यादव, तृतीय– सलोनी कुशवाहा 400 मीटर दौड़: प्रथम– निशा सहानी, द्वितीय– यासमीन परवीन, तृतीय– ममता,
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
100 मीटर दौड़: प्रथम– काजल, द्वितीय– अंजली गोंड, तृतीय– कशिश यादव,
200 मीटर दौड़: प्रथम– आंचल यादव, द्वितीय– प्रीति यादव, तृतीय– सफीना खातून
400 मीटर दौड़: प्रथम– ज्योति गोंड, द्वितीय– ईशा कुमारी, तृतीय– प्रीतिका पाण्डेय कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रतिभागी बालिकाओं के बीच रस्साकशी फन एक्टिविटी भी आयोजित की गई, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता एथलीट बालिकाओं को अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सौम्य जायसवाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अनिल मिश्रा (जिला व्यायाम प्रशिक्षक), धीरेंद्र प्रताप सिंह (बॉक्सिंग कोच), दुर्गावती (एथलेटिक्स कोच) तथा पंकज यादव सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बालिकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं खेलों के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सोनू शर्मा, विनय चौहान, विशाल शाह, मनीष सहित अन्य सहयोगियों ने भी सक्रिय योगदान दिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल और प्रेरणादायी बना दिया।