KUSHINAGAR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव कुशीनगर पहुंचीं समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया वही महिलाओं के अधिकार और उनकी भागीदारी को लेकर चर्चा की गई कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम सबसे पहले समाजवादी सरकार के दौरान किया गया, जिसके चलते आज महिलाएं राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं हालांकि वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है और वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं इस सरकार मे लूट हत्या बलात्कार जैसी घटनाए चरम पर है उसके बाद भी सरकार जीरो टोरलेंस की बात करती है। बतादूँ की कुशीनगर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं शिक्षा, राजनीति और समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं इस बार के यूपीएससी 2026 मे देश की बेटियों ने भी अच्छे संख्या मे अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है जिससे उनका उज्जवल भविष्य है देश की बेटियां आज आई एस आई पी एस बनकर देश की सेवा कर रही है यूपीएससी मे बाजी मारने वाले लोगो के उज्जवल भविष्य की हम लोग कामना करते है और उन्हें बधाई देते है….वहीं समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है…. उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हों या आशा कार्यकर्ता, सभी आज अपने हक के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि सरकार भले ही जीरो टॉलरेंस की बात करती हो, लेकिन हालात ऐसे हैं कि आज सरकार खुद जीरो पर ही पहुंच गई है कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, बबलू यादव, बजरंगी पहलवान, विक्रमा यादव और कुशीनगर से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राजेश प्रताप राव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।







