Home उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्तियों का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्तियों का हुआ सम्मान

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में किया सम्मानित
FATEHPUR NEWS: “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते तत्र रमन्ते देवता” की भावना को आत्मसात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में मातृ शक्तियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन फतेहपुर एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा प्रेमा सिंह राठौर, शिक्षिका छाया श्रीवास्तव, सीमा बाजपेई, रुपाली श्रीवास्तव, चिकित्सक डॉ. आसमां खान, डॉ. अचला पांडेय, गंगा समग्र से जुड़ी साधना चौरसिया तथा क्षय रोगियों की सेवा में सक्रिय कल्पना सिंह शामिल रहीं। कार्यक्रम में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर शाल भेंट करते हुए सम्मानित किया और उनके समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही चिकनपॉक्स से बचाव के लिए होम्योपैथिक औषधि भी वितरित की गई। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके योगदान से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी एवं आजीवन सदस्य प्रेमचंद्र मौर्य सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।