प्रयागराज – अंतर्राष्ट्रीय कन्या दिवस (International Girl Child Day) के अवसर पर न्याय पथ (Nyaya Path) संस्था द्वारा आज इंडियन पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के अधिकार, शिक्षा का महत्व, डिजिटल सुरक्षा, लैंगिक समानता और उनके सुरक्षित भविष्य को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा (Digital Safety), गुड टच–बैड टच, शिक्षा का अधिकार, बाल अधिकार कानूनो, तथा जीवन में आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में रोचक और सरल तरीके से जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता : कार्यक्रम को न्याय पथ की टीम द्वारा संचालित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थीं:
सुश्री संजीवनी ओझा – डिजिटल सुरक्षा एवं बाल संरक्षण पर जागरूकता सत्र
सुश्री शालिनी जायसवाल – शिक्षा एवं बेटियों की नेतृत्व क्षमता पर प्रेरक वक्तव्य
सुश्री अल्फिशा तसलीम – बेटियों के अधिकार व संविधानिक संरक्षण पर चर्चा
सुश्री अंशिका केशरवानी – बाल सुरक्षा और जागरूकता पर संवाद
प्रतियोगिताएँ : कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “डिजिटल सुरक्षा”, और “शिक्षा सबका अधिकार” जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता और विचार प्रस्तुत किए। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्थागत उपस्थिति :
न्याय पथ से प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे:
अभय द्विवेदी – अध्यक्ष (President)
ओसामा अंसारी – उपाध्यक्ष (Vice President)
शुभांशु द्विवेदी – संयुक्त सचिव (Joint Secretary)
समर्थ कौशिक – सदस्य एवं संयोजक
अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने कहा कि—
“बेटियाँ सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की शक्ति हैं। उन्हें सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और समान अवसर मिलना ही सच्चा न्याय है। न्याय पथ समाज की हर बेटी के अधिकारों के लिए निरंतर काम करता रहेगा।” विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सराहना की और ऐसी पहल को बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।







