Home उत्तर प्रदेश अंडर-14 क्रिकेटरों का ट्रॉयल शनिवार को

अंडर-14 क्रिकेटरों का ट्रॉयल शनिवार को

PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अंडर-14 टीम सत्र 2025-26 के ट्रॉयल के लिए इलाहाबाद मंडल (प्रयागराज, मिर्जापुर, चित्रकूट, भदोही) के यूपीसीए में पंजीकृत क्रिकेटरों का प्रारंभिक ट्रायल 26 अक्टूबर को केपी कालेज मैदान पर होगा। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक (मंडल एवं लीग) एलबी काला के अनुसार ट्रॉयल में भाग लेने वाले पंजीकृत खिलाड़ियों को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।