Home उत्तर प्रदेश अंडर 14 क्रिकेट का विद्या निकेतन बना चैम्पियन अंडर 17 में चिल्ड्रन्स...

अंडर 14 क्रिकेट का विद्या निकेतन बना चैम्पियन अंडर 17 में चिल्ड्रन्स एकेडमी चैम्पियन

बालिका में निधि राज, अंडर 19 में वेद चौहान और ओपन में विनय केडिया बने टेबल टेनिस चैम्पियन
LAKHIMPUR KHERI NEWS: स्वच्छ भारत-नगरीय के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गोला द्वारा आयोजित युवा शक्ति का उत्सव गोला खेल महोत्सव के सातवें दिन कृषक समाज इण्टर कालेज के गोवर्धन हाल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सभासद हरिओम मिश्रा विशिष्ट अतिथि परविंदर सिंह लाडी प्रबंधक गुरु हरिकिशन डिग्री कालेज,सुशील पाण्डेय सर्वाकार पीलीभीत धर्मशाला, आशीष अवस्थी सभासद, महेश पटवारी पत्रकार हिन्द न्यूज,अनंत प्रकाश सरोज प्रधानाचार्य कृषक समाज गोला ,खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप प्रज्वलित टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तदुपरांत गोला खेल महोत्सव आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि,”
गोला खेल का हब बनेगा।मेरा प्रयास है नगर की प्रतिभाएँ अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में सहभागिता करें
मुख्य अतिथि प्रबंधक गुरु हरिकिशन डिग्री कालेज परविन्दर सिंह ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा,” गोला खेल महोत्सव से युवा प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।
इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।बालिका वर्ग में निधि राज और पारुल देवी के मध्य शानदार मैच हुआ जिसमें निधि राज विजेता रही।अंडर 19 मैच में कर्तव्य गुप्ता और वेद चौहान के मध्य मैच में वेद चौहान विजेता रहे।ओपन मैच में विनय केडिया और आदित्य धूरिया के मध्य मैच हुआ जिसमें विनय केडिया विजेता बनें वृहस्पतिवार को सीजीएनपीजी कालेज गोला के मैदान पर मुख्य अतिथि ब्यूरो चीफ हिन्दुस्तान लखीमपुर ,विशिष्ट अतिथि प्रो० डा० पियूष शुक्ला सीजीएन,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अशोक कनौजिया एवं पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ पालिकाध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच  अंडर 17 सेमीफाइनल मैच राजेन्द्र गिरि और चिल्ड्रन्स एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमें 60-60 के स्कोर पर बराबर रहा। सुपर ओवर में राजेन्द्र गिरि ने पहले खेलते हुए 10 रन बनाए। चिल्ड्रन्स एकेडमी 11 रन बनाकर विजयी हुए। दूसरा मैच अंडर 14 फाइनल यूडीसीए और विद्या निकेतन के मध्य खेला गया जिसमें यूडीसीए ने पहले खेलते हुए 55 रन बनाए जिसे विद्या निकेतन ने 03 विकेट खोकर बना लिए।अंडर 17 का फाइनल मैच चिल्ड्रन्स एकेडमी और सेंट जॉस के मध्य खेला गया जिसमें चिल्ड्रन्स एकेडमी ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 96 रन बनाए।जबाब में सेंट जॉस 83 रन बनाए।चिल्ड्रन्स एकेडमी 13 रन से चैम्पियन बनी।आज के अम्पायर ऋषिकेश पाण्डेय, संतोष मौर्य थर्ड अंपायर सलामत अली स्कोरर निपेन्द्र राज और आँखों देखा हाल निशान्त वर्मा और प्रियम शुक्ला ने बताया। इस अवसर पर सभासद सौरभ तिवारी, आनंद किशोर गिरि, एसआई संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी, जे ई आदर्श मिश्रा, कुमार विवेक, विजय मिश्रा, धीरज बाजपेयी, रविन्द्र कटियार, विमलेश वर्मा,  अंकित गुप्ता, अवधेश कुमार, मनोज बाथम, हिमांशु सिंह तोमर, प्रदीप खतौलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।