प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित
प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइन्स में शिशु वाटिका के छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज विद्यालय सभागार में सम्मानित किया गया।
विद्यालय में वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राम प्रकाश सिंह, श्रीमती मीना श्रीवास्तव, श्रीमती मंजूषा सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।
प्रथम स्थान अरुण में अंगद पांडे,उदय में अन्वी,प्रभात क में सनत मिश्रा, प्रभात में ख सुजाय कुंडू, प्रथम क में देवीशा सिंह, प्रथम ख में सात्विक सिंह, द्वितीय क में शिवाय राज, द्वितीय ख में अमितेश त्रिपाठी ने बाजी मारी। इसके पूर्व अतिथियों का परिचय व सम्मान शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती कंचन लता कराया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अलका सिंह ने किया। एवं समस्त आचार्य ज्योति,मानसी, अनन्या उपस्थित रहे।







