Home जॉब्स SSC GD Constable में निकली है बंपर भर्तियां, जानें Education Qualification

SSC GD Constable में निकली है बंपर भर्तियां, जानें Education Qualification

Delhi : दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में GD कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि, कुल 39,481 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी  के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आपको बता दें, इस परीक्षा का आयोजन जनवरी-फरवरी 2025 में किया जाएगा। SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती से CAPF, NIA, SSF, राइफलमैन (GD), असम राइफल्स के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन होता है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 39,481 पदों पर भर्ती निकाली है। इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और इसकी अंतिम 15 अक्टूबर 2024 है। वहीं, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो इसके लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरुरी है।

 

सिलेक्शन प्रोसेस

-लिखित परीक्षा

-फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

-फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट

इसके लिए आवदेन शुल्क 100 रुपए फीस है।