सरकारी संस्था में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरु हो चुकी है और इसका आवेदन 20 दिसंबर 2025 तक कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी का चाहत रखने वालों का अब सपना पूरा होने वाला है। दरअसल, युवाओं के लिए सरकारी कंपनी में नौकरी निकली है। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइडजर्स लिमिटेड (RCF) को मैनेजमेंट ट्रेनी (सेफ्टी) की जरुरत है। हाल ही में कंपनी ने इस पोस्ट पर भर्तियों के लिए न्यू वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने की प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरु हो चुकी है। आपको बता दें कि, इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2025 तय की गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती का फॉर्म भरना चाहते हैं, चो जल्द ही एप्लिकेशन प्रोसेस कम्पलीट कर सकते हैं।







