JAUNPUR NEWS: आगामी PET-2025 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौश्तुभ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए। परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह, परमानंद कुशवाहा और प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार ने स्वयं कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी तरह की अव्यवस्था या शांति भंग न होने पाए। प्रशासन ने संवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त फोर्स और निगरानी की व्यवस्था की। पुलिस टीम लगातार भ्रमणशील रही ताकि अफवाह या गड़बड़ी की किसी भी स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भी विशेष इंतज़ाम किए गए, जिससे परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो।







