Home Blog IB: खुफिया विभाग में निकली 3,717 पदों पर भर्तियां, 44,900 रुपये से...

IB: खुफिया विभाग में निकली 3,717 पदों पर भर्तियां, 44,900 रुपये से है वेतन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

69
0

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ACIO ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव पदों पर 3,717 रिक्तियों के लिए भर्ती शुरू कर दी है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और 18-27 वर्ष की आयु होनी चाहिए.

अगर आप भारत सरकार के खुफिया विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए कुल 3,717 रिक्त पदों की घोषणा की गई है जो हाल के सालों में सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

राजनीति

आपका जिला

अपना यूपी

भोजपुरी सिनेमा

फोटो गैलरी

क्राइम

मौसम

टॉपिक

शिक्षा

UP Tak

Search Icon
  1. होम
  2. शिक्षा
  3. जॉब्स
  4. recruitment for…

खुफिया विभाग यानी IB में निकली 3,717 पदों पर भर्तियां, 44,900 रुपये से है वेतन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

निष्ठा ब्रत• 04:03 PM • 20 Jul 2025

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ACIO ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव पदों पर 3,717 रिक्तियों के लिए भर्ती शुरू कर दी है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और 18-27 वर्ष की आयु होनी चाहिए.

ADVERTISEMENT

null

UP Tak
google news
social share

अगर आप भारत सरकार के खुफिया विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए कुल 3,717 रिक्त पदों की घोषणा की गई है जो हाल के सालों में सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. जहां तक तकनीकी योग्यता की बात है, बुनियादी कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान वांछनीय माना गया है, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है.

इसके अलावा  उम्मीदवार की ऐज 10 अगस्त 2025 तक 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए. बता दें कि आरक्षित वर्गों के लिए ऐज में छूट का प्रावधान भी है. SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, जबकि OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी. इसके अलावा, विभागीय उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों और दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाएगी.