National
युवती ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर अभद्रता का लगाया आरोप
फतेहपुर। बिंदकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर अभद्रता, विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
युवती के अनुसार 21 सितंबर की शाम वह घर में अकेली थी, तभी पड़ोसी युवक कथित तौर पर घर में घुस आया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की गई। शोर सुनकर छोटी बहन और आसपास के लोग पहुंचे तो युवक धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई और खजुहा चैकी पुलिस ने दबाव बनाकर दूसरी तहरीर पर हस्ताक्षर करा लिए। युवती ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से युवक और उसके परिजन गाली-गलौज व धमकी दे रहे हैं। उसने एसपी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।