वड़नगर से काशी क्षेत्र को जाने वाली बाइक यात्रा का कलवारी, राजगढ़ में जोरदार स्वागत
मीरजापुर । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में वड़नगर से चलकर काशी क्षेत्र को जाने वाली बाइक यात्रा का आज कलवारी, राजगढ़, लालगंज, शीतला मंदिर, विंध्याचल, पुरजागीर मीरजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया । पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जोश का माहौल रहा ।
बाइक यात्रा के माध्यम से संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और भाजपा के प्रति जनसमर्थन का संदेश दिया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और सहभागिता संगठन की मजबूती का परिचायक है । पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के विचार एवं संकल्प को जन – जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है ।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख गजेन्द्र प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुनीता पटेल, अभियान सह संयोजक जिला महामंत्री पुष्पेन्द्र द्विवेदी, जिला मडिया सह प्रभारी विजय शक्ति दूबे, प्रवीण दूबे के साथ अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।