National
वृद्धाश्रम में फल वितरण कर दिया सेवा और संवेदना का संदेश अनुपमा लोधी
झाँसी। सेवा संकल्प अभियान 2026 “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत झाँसी स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा गतिविधियों की श्रृंखला के तहत संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और फल वितरित किए।इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, संवेदना और आत्मीयता के साथ सेवा करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। “सेवा मेरा योगदान” अभियान का उद्देश्य सेवा भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।कार्यक्रम में श्रीमती चित्रा सिंह, श्रीमती नीलू गौतम, विधिक प्राधिकरण सदस्य श्रीमती प्रीति शर्मा, डॉ. राजकुमार, वृद्धाश्रम प्रबंधन से श्रीमती अनुराधा चौहान एवं प्रबंधक प्रमोद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया तथा समाज में सेवा भाव को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।