धाता में दुर्गा पूजा पंडालों में गूंज रहे माता रानी के जयकारे
धाताध्फतेहपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर धाता विकासखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में सजाए गए दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। आरती के दौरान महिला, पुरुष और बच्चे माता रानी के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं।
नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिदिन शाम को होने वाली आरती में शामिल होने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। मां दुर्गा के दर्शन कर श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। आरती के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाता है। भक्त श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण करते हैं। पूजा पंडालों में जुट रही भीड़ क्षेत्र में लोगों की धार्मिक आस्था और उत्साह को दर्शा रही है। नवरात्रि के चलते पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।