थाना सदर बाजार पुलिस ने अभियुक्त गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अवैध चाकू किया बरामद
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिहं सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान 1 शातिर अभियुक्त नीरज यादव उर्फ काण्डी पुत्र ओमप्रकाश नि0 वेद विहार कॉलोनी नवादा रोड थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को र्जर भवन के पास अमृत वाटिका सेल्फी प्वांइट पार्क के बगल वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 495 /26 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पजीकृत किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यावाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।