ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट टेस्ट में दिखाई प्रतिभा - परीक्षा उत्तीर्ण कर खिलाड़ियों ने हासिल किया बेल्ट प्रमोशन, प्रमाणपत्र देकर किया उत्साहवर्धन
फतेहपुर। बचपन प्ले स्कूल, कलेक्टरगंज में ताइक्वांडो कोच भारत वर्मा के नेतृत्व में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकों और सीखे हुए हुनर का प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की और अलग-अलग श्रेणियों में कलर बेल्ट प्रमोशन हासिल किया।ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सफल खिलाड़ियों को प्रमोशन बेल्ट और प्रतिभा प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उनका सदैव उत्साहवर्धन किया जाता रहेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास करते हुए ताइक्वांडो के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। रेड बेल्ट प्राप्त करने वालों में आराध्या सिंह, ईशान त्रिपाठी, अनुज साहू और ईशानी त्रिपाठी शामिल रहे। ब्लू बेल्ट में आरव मौर्या, प्रिया, आशिमा यादव, आयुष्मान मौर्या, वसुंधरा माणिकर्णिका सिंह, कृष्ण गुप्ता और आरव अग्रहरि ने सफलता हासिल की। ग्रीन बेल्ट में अथर्व सिंह, अनुष्का वर्मा, अलमास, सूर्य साहू, सक्षम, राजवंशी, आयर्व अग्रहरि, शानवी सिंह, सात्विक सिंह, स्वस्तिका सिंह, अश्वनी कुमार, अंश श्रीवास्तव, अनन्या, आयुषी, कुणाल, सिद्धार्थ और रितिमा ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं येलो बेल्ट में रुद्र सिंह, आकांक्षा, अपेक्षा, अवयान, ओजस, विवान, वेदिका, कनिका, प्रियांश, आदित्य, ऋतिक, दिव्यांशी और अरना अग्रहरि सफल रहे। इस अवसर पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य करिश्मा सिंह सोलंकी, कोच भारत वर्मा, रंजना सिंह सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।