National
तहसील सिराथू में मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती
कौशाम्बी । तहसील सभागार सिराथू में शुक्रवार को महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव, तहसीलदार सिराथू देवेंद्र प्रताप सिंह सहित तहसील के अधिकारियों व राजस्व कर्मियों ने बापू और शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश के लिए गए उनके योगदान के बारे में बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह, अपर्णा श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक मिथिलेश पाल , लव प्रसाद द्विवेदी, दिलीप कुमार, धर्मराज, सोहन लाल , लेखपाल संघ अध्यक्ष साधना सिंह, मंत्री शिवशंकर पाल , रवि विश्वकर्मा, रोहित अग्रहरि , सुल्तान अहमद , सुनील अग्रहरि, विनोद पाल , जीतलाल, दुर्गेश कुमार, वहाज खान, हिमांशु श्रीवास्तव , नरेंद्र सिंह सहित समस्त राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।