शांति भंग की आशंका में 3 अभियुक्त गिरफ्तार
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसपी ग्रामीण और सीओ सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम बड़ेडी घोघू और ग्राम भटपुरा से अभिषेक कुमार पुत्र पुष्पाराज निवासी बड़ेडी घोघू, मोनू राम पुत्र समय सिंह निवासी बड़ेडी घोघू और सुबहान पुत्र महबूब निवासी भटपुरा को गिरफ्तार किया। तीनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।