श्री असीम अरूण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, उ0प्र0 का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम 24 अक्टूबर को।
अमेठी। समाज कल्याण, उ0प्र0 सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को होना प्रस्तावित हुआ है। उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 राज्यमंत्री जी अपरान्ह् 12ः30 बजे जनपद अमेठी पहुॅचेंगे, उसके उपरान्त अपरान्ह् 01ः00 बजे आयोजक अब्दुलगनी बंजारा द्वारा जनपद अमेठी के क्रिकेट ग्राउण्ड, इन्हौना में आयोजित घुुमंतू समाज आभार कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तदोपरान्त मा0 राज्यमंत्री जी अपरान्ह् 04ः00 बजे जनपद अमेठी से जनपद वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।