Uttar Pradesh
स्वच्छता कर्मियों को शॉल व उपहार देकर किया सम्मानित
प्रयागराज। प्रधान डाकघर प्रयागराज में स्वच्छता कार्य में जुटे कर्मचारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन डाक विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत किया गया। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधान डाकघर प्रयागराज के प्रवर डाकपाल अशोक त्रिपाठी ने स्वच्छता कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में स्वच्छता कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर सभी स्वच्छता कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने किया। इस दौरान डाक विभाग के कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे।